सड़क विस्तारीकरण नहीं किए जाने से आक्रोशित हो रही है पब्लिक

 सड़क विस्तारीकरण नहीं किए जाने से 

आक्रोशित हो रही है पब्लिक

ठाणे। ठाणे महानगरपालिका के प्रभाग क्रमांक 4 अंतर्गत साईड पार्क से तुलसीधाम तक सडक विस्तारीकरण और रास्ते पर हुए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जोरदार विरोध आंदोलन किया गया।  पूर्व नगरसेविका स्नेहाताई आंब्रे और भाजपा ठाणे शहर उपाध्यक्ष रमेश आंब्रे की अगुवाई में विरोध आंदोलन किया गया । आंदोलन को स्थानीय नागरिकों का भारी प्रतिसाद मिला।  इस विरोध आंदोलन में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
    कहा गया है कि गत 2 सालों से हाइड पार्क से तुलसीधाम तक सड़क विस्तारीकरण का काम अटका हुआ है । इसके साथ ही सडक पर हुए अवैध अतिक्रमण  के खिलाफ भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है। इसको लेकर हाल ही में स्नेहाताई आंब्रे और रमेश आंब्रे ने ठाणे मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर को निवेदन देकर मांग की थी कि सड़क विस्तारीकरण के साथ ही सड़कों को अवैध अतिक्रमण से मुक्ति दिलाई जाए। लेकिन इस मामले को मनपा प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया । आखिरकार सड़क विस्तारीकरण और अवैध अतिक्रमण को लेकर जोरदार विरोध आंदोलन किए गए।भाजपा ठाणे शहर अध्यक्ष निरंजन डावखरे और विधायक संजय केलकर के मार्गदर्शन में यह विरोध आंदोलन किया गया। हाईड पार्क रेसिडेंसी, हिरानंदानी मेडोज, ऑक्सफोर्ड सोसायटी, ग्रीनवूड कॉम्प्लेक्स, स्वप्नधारा, न्यू हार्वर्ड, सूर्या टॉवर, सूर्या एनक्लेव, तुळशीधाम कॉम्प्लेक्स, तुळशी विहार के तमाम नागरिक  विरोध आंदोलन में शामिल हुए।  वही विरोध आंदोलन के दौरान भाजपा शहर अध्यक्ष डावखरे और विधायक संजय केलकर भी उपस्थित थे। डावखरे और केलकर ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया वे भी आम नागरिकों के साथ मिलकर इस मामले को लेकर विरोध आंदोलन जताने को विवश होंगे। इस विरोध आंदोलन में शहर जिला सचिव राजेश सावंत, भाजप मंडळ ठाणे शहर गुजराती सेल उपाध्यक्ष कैलास ओडेद्रा, भाजपा ठाणे शहर जिला सोशल मीडिया संयोजक  आलोक ओक, भाजपा पोखरण मंडल संघटन महासचिव. दिनेश दाभोळकर,  भाजपा ठाणे शहर कार्यकारिणी सदस्य  लालचंद जाधव, पोखरण मंडल ट्रान्सपोर्ट सेल अध्यक्ष प्रशांत मोरे, भाजप पोखरण मंडळ उपाध्यक्ष अखिलेंद्र मिश्रा, ठाणे शहर सहकार सेल उपाध्यक्ष  जयसिंग ठाकुर, पोखरण मंडल सचिव  पवन ठाकुर, भाजपा पोखरण मंडल उपाध्यक्ष  विश्वनाथ घाणेकर, भाजपा पोखरण मंडल उपाध्यक्ष पराग नार्वेकर, भाजपा युवा मोर्चा पोखरण मंडळ उपाध्यक्ष प्रमोद बोडके, भाजपा पोखरण मंडल समिती सचिव  जीवन जोशी आदि शामिल हुए।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा मनाया गया महाशिवरात्रि का पावन पर्व

ध्वनि और जयकारों से पूरा इलाका हुआ शिवमय

ठाकरे परिवार के प्रति सदैव निष्ठावान रहा है तरे परिवार