महिला कर्मचारियों को दिया मार्शल आर्ट व आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

 महिला कर्मचारियों को दिया मार्शल आर्ट व आत्मरक्षा का प्रशिक्षण 

चीता यजनेश शेट्टी और दी रिसोर्ट द्वारा द्वारा आयोजित महिला सशक्तिकरण और आत्मरक्षा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

मुंबई: 'चीता जीत कुने डू ग्लोबल स्पोर्ट्स फेडरेशन' और 'दी रिसोर्ट' द्वारा तीन दिवसीय 'महिला सशक्तिकरण और आत्मरक्षा कार्यक्रम' का आयोजन दी रिसोर्ट,मढ़-मार्वे, मालाड(वेस्ट), मुंबई में आयोजित किया गया था, जो कि सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसके तहत फेडरेशन के अध्यक्ष चीता यजनेश शेट्टी ने रिसोर्ट के सभी महिला कर्मचारियों को मार्शल आर्ट,आत्मरक्षा व शारीरिक फिटनेस का प्रशिक्षण दिया और कुछ खास तरीकों को सिखाया। उसके बाद सभी को सर्टिफिकेट दिया गया।

 इस अवसर पर चीता यजनेश शेट्टी ने कहा,"यह बहुत ही सहराहनीय कदम है,आत्मरक्षा तकनीकों के साथ महिला कर्मचारियों को प्रशिक्षित करना। सभी होटल से जुड़े व्यवसायियों को ऐसे आयोजन करने चाहिए,जिससे सभी महिला कर्मचारियों का मनोबल बढ़े और वे किसी भी अप्रिय स्थिति से लड़ने के लिए तैयार रहे और उन्हें अपनी फिटनेस पर ध्यान देने का मौका भी मिले।"

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा मनाया गया महाशिवरात्रि का पावन पर्व

ध्वनि और जयकारों से पूरा इलाका हुआ शिवमय

ठाकरे परिवार के प्रति सदैव निष्ठावान रहा है तरे परिवार