बेईमान सरकार के खिलाफ जोर पकड़ा हस्ताक्षर अभियान

बेईमान सरकार के खिलाफ 
जोर पकड़ा हस्ताक्षर अभियान

ठाणे।  केंद्र की भाजपा सरकार विश्वासघाती सरकार है।  सत्ता में आने के पहले उन्होंने देशवासियों से जो वादा किया उसे आज तक पूरा नहीं किया गया।  सबका साथ सबका विकास का नारा एक मजाक बनकर रह गया है।  देश में खुशहाली लाने का संकल्प दिखाने वाली केंद्र की मोदी सरकार ने पूरे देश की जनता को परेशान कर रखा है।  डीजल, पेट्रोल,  गैस सिलेंडर के साथ ही अन्य खाद्य उपयोगी वस्तुओं के मूल्यों में वृद्धि ने लोगों को जीवन यापन करना भी मुश्किल बना दिया है । इस विश्वासघाती सरकार के खिलाफ युवक कांग्रेस द्वारा ठाणे शहर  तीन पेट्रोल  पर हस्ताक्षर मुहिम चलाया गया। इस अभियान को  ठाणेकरो  का भारी प्रतिसाद मिला। जबकि उक्त हस्ताक्षर अभियान में महाराष्ट्र प्रदेश के यूथ विभाग के पदाधिकारी भी शामिल हुए।
तीन  पेट्रोल पंप ठाणे यूथ कांग्रेस  अध्यक्ष आशीष गिरी द्वारा हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ  किया गया।  इस अभियान में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर उसे सफल बनाया।  जबकि हस्ताक्षर अभियान के दौरान  महाराष्ट्र प्रदेश यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष बृजकिशोर दत्त, महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस के प्रवक्ता आनंद सिंह बंटी,  कोपरी पांचपाखाड़ी विधानसभा अध्यक्ष दीपक पाठक,  मीरा भायंदर विधानसभा अध्यक्ष दीप काकडे ,  ओवाला माजीवाड़ा विधानसभा अध्यक्ष कुणाल काटकर,  युवती  कांग्रेस अध्यक्षा अफरीन शेख , सोन्या वाघमारे उपाध्यक्ष वाहतूक युवक कांग्रेस,  ठाणे महासचिव अजय नायर,  किसान कांग्रेस अध्यक्ष ऋषिकेश तायडे और संदीप तायडे आदि हस्ताक्षर अभियान के दौरान मौजूद थे।  इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने ठाणे यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आशीष गिरी के  नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि जिस उत्साह के साथ यूथ कांग्रेस ठाणे शहर में महंगाई के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चला रही है वह सराहनीय पहल है।
विदित हो कि ठाणे शहर में आशीष गिरी ने यूथ कांग्रेस को अलग मजबूती दी है । आए दिन युवाओं का कांग्रेस के साथ लगाव  बढ़ रहा है । इसका नमूना हस्ताक्षर अभियान के दौरान भी देखा गया । अन्य युवाओं ने भी हस्ताक्षर अभियान को अपना समर्थन दिया।  जिससे यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी काफी उत्साहित नजर आए। गिरी ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान शहर में व्यापक पैमाने पर चलाया जा रहा है।  जिसे ठाणेकरो का भारी प्रतिसाद मिल रहा है।  हमारे लिए यह संतोष की बात है कि केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने जो बिगुल बजाया है उसकी आवाज जन-जन तक हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से पहुंच रही है। केंद्र की मोदी सरकार की नीति युवा शक्ति के खिलाफ है। जिस कारण युवाओं में भाजपा सरकार के खिलाफ घोर आक्रोश देखा जा रहा है। उक्त बातें आशीष गिरी ने हस्ताक्षर अभियान के दौरान कही।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा मनाया गया महाशिवरात्रि का पावन पर्व

ध्वनि और जयकारों से पूरा इलाका हुआ शिवमय

ठाकरे परिवार के प्रति सदैव निष्ठावान रहा है तरे परिवार