ईद उल अजहा के अवसर पर मुंब्रा में तीन दिनों के लिए स्लॉटर हाउस
ईद उल अजहा के अवसर पर
मुंब्रा में तीन दिनों के लिए स्लॉटर हाउस
मुंब्रा में तीन दिनों के लिए स्लॉटर हाउस
ठाणे। ईद उल अजहा के अवसर पर मुंब्रा में तीन दिनों के लिए स्लॉटर हाउस चलाने की प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है । ठाणे मनपा में विरोधी पक्ष नेता शानू पठान ने लगातार प्रशासनिक स्तर पर पदाधिकारियों के साथ संपर्क कर मुंब्रा में तीन दिन के लिए स्लॉटर हाउस चलाने को मंजूरी दिलवाई। प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद मुंब्रा में जहां खुशी का वातावरण है तो वही विरोधी पक्ष नेता पठान ने इसके लिए राज्य के गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड, ठाणे के मनपा आयुक्त विपिन शर्मा, पुलिस कमिश्नर जायजीत सिंह , डी सी पी अविनाश अम्बुरे ,ए सी पी व्यंकट आंधळे , डॉ श्रीमती शिरोडकर , मुंब्रा पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मधुकर कड, ,मुंब्रा प्रभाग समिति के अधिकारी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है । साथ ही हर मोर्चे पर साथ देने के लिए पठान ने राकांपा के प्रदेश महासचिव सय्यद अली अशरफ उर्फ भाईसाहब, मुंब्रा कलवा विधानसभा के राकांपा अध्यक्ष और ठाणे मनपा परिवहन समिति सदस्य शमीम खान, तथा सभी नगरसेवक, नगरसेविकाओं के प्रति भी अपना विशेष आभार व्यक्त किया है। कहा गया है कि मुंब्रा में तीन दिन चलने वाले स्लॉटर हाउस को स्थानीय प्रशासन अपना पूरा सहयोग देगा । ठाणे मनपा प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, दमकल विभाग, बिजली विभाग, यातायात विभाग का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। विरोधी पक्ष नेता शानू पठान ने कहा है कि सामाजिक सद्भावना को बरकरार रखते हुए इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में मुंब्रा कौसा के तमाम नागरिक अपना सहयोग देंगे ।