शालिनी के मार्गदर्शन में उत्तरभारतीय मोर्चा बनेगा शक्तिशाली
शालिनी के मार्गदर्शन में उत्तरभारतीय
मोर्चा बनेगा शक्तिशाली
ठाणे। महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा का प्रभारी पद पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस की राजनीतिक सलाहकार और प्रदेश भाजपा प्रवक्ता श्वेता शालिनी को दिया गया है। इस नियुक्ति से मोर्चा में खुशियों की लहर देखी जा रही है। मोर्चा के पदाधिकारियों को विश्वास है कि शालिनी का मार्गदर्शन निश्चित तौर पर मोर्चा को मजबूत बनाएगा। इसी क्रम में ठाणे भाजपा के युवा नेता रमेश गिरी ने शालिनी सेमिलकर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर मोर्चे को लेकर गंभीर चर्चा हुई। गिरी को उन्होंने ठाणे शहर में पार्टी काम में लग जाने का संकेत भी दिया।
उनका इशारा आगामी ठाणे मनपा चुनाव को लेकर था। वैसे श्वेता शालिनी का ठाणे शहर के उत्तर भारतीय समाज के साथ विशेष लगाव रहा है। भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा का प्रदेश प्रभारी बनने के पहले से ही ठाणे से शालिनी का आत्मीय लगाव रहा है। यहां आयोजित होनेवाले पार्टी कार्यक्रमों में भी वे सहभागी होती रही हैं। ऐसी जानकारी रमेश गिरी ने दी।
इन बातों की जानकारी देते हुए रमेश गिरी ने कहा कि मोर्चा की प्रदेश प्रभारी श्वेता शालिनी से महत्वपूर्ण निर्देश मिले हैं। ठाणे शहर में उत्तर भारतीय मोर्चे को और अधिक मजबूत बनाए जाने की बात उन्होंने कही। साथ ही कहा गया कि सामाजिक कार्यों के द्वारा ही मोर्चे के साथ समाज को जोड़ा $जा सकता है। शालिनी के साथ हुई मुलाकात के दौरान गिरी ने उनका मार्गदर्शन भी लिया।
विदित हो कि रमेश गिरी ठाणे शहर में उत्तरभारतीय समाज का एक ऊर्जावान चेहरा है। समाज के साथ उनका जुड़ाव विद्यार्थी $जीवन से ही रहा है। सामाजिक कार्यों में निरंतर वे लगे हरते हैं। इस बात से शालिनी पूर्व परिचित रही हैं। शालिनी ने गिरी को संदेश दिया कि मोर्चे को मजबूती देने के लिए समाज का विश्वास जीतना होगा। और वे ऐसा कर सकते हैं। गिरी ने शालिनी के प्रति अपना आभार मुलाकात के दौरान व्यक्त किया।