छह सौ नागरिकों को बांटे गए छाते

 छह सौ नागरिकों को बांटे गए छाते

ठाणे। ठाणे मनपा में शिवसेना के वरिष्ठ नगरसेवक उमेश पाटील की पहचान शहर में एक सेवाभावी चेहरे के रूप में रही है। नियमित तौर पर वे जनसेवा का काम करते रहते हैं। इसी क्रम में बारिश आगमन के साथ ही उन्होंने नागरिकों के बीच ६०० छाते का वितरण किया।
    ठाणे मनपा के प्रभाग क्रमांक-९ में पाटील ने उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया। पारसिक नगर, आनंद विहार, घोलाईनगर, शिवशक्ति नगर व सहयाद्रि परिसर के छह सौ नागरिकों को उन्होंने छाते बांटे। कार्यक्रम का आयोजन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किया गया। छाता पानेवाले नागरिकों ने उमेश पाटील के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
    वैसे कोरोना संकट में भी पाटील ने स्थानीय नागरिकों की भरपूर सेवा की थी। जबकि कलवा में पाटील गत बीस सालों से लगातार छाते वितरण के कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे हैं। बताया जाता है कि स्व. काशिनाथ पाटील, स्व. सबाबाई पाटील, स्व. जयराम पाटील की याद में उमेश पाटील इस सेवाभावी कामों का आयोजन कर रहे हैं। उक्त आयोजन के दौरान शिवसेना उपनेता दशरथ पाटील, ठाणे की उपमहापौर पल्लवी कदम, स्थायी समित के पूर्व सभापति संजय वाघुले, गजानन पवार, उपविभाग प्रमुख रविंद्र पाटील, मनोज पााटील आदि उपस्थित थे। 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा मनाया गया महाशिवरात्रि का पावन पर्व

ध्वनि और जयकारों से पूरा इलाका हुआ शिवमय

ठाकरे परिवार के प्रति सदैव निष्ठावान रहा है तरे परिवार