पेट्रोल पंप पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
पेट्रोल पंप पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
ठाणे। कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश पर कलवा ब्लॉक द्वारा विटावा स्थित पेट्रोल पंप पर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही मोदी सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाते कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता देखे गए । कलवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजू शेट्टी के मार्गदर्शन में यह विरोध आंदोलन किया गया। लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ केंद्र और प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश पर यह विरोध आंदोलन किया गया। जिसमें प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी शामिल हुए । उनका कहना था कि मोदी सरकार ने महंगाई का उपहार देकर पूरे देश के साथ विश्वासघात किया है । ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का नैतिक हक नहीं है। ऐसी स्थिति में सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन ही । सबसे बड़ा हथियार केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ है।
ठाणे कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण के नेतृत्व और कलवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजू शेट्टी के मार्गदर्शन में हुए इस विरोध आंदोलन में वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ ही ब्लॉक स्तर के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। विटावा स्थित हिंदुस्तान पेट्रोल पंप पर डीजल पेट्रोल की महंगाई के खिलाफ हुए विरोध आंदोलन में कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी सुमन अग्रवाल,निता मगर, ठाणे शहर पदाधिकारी, रामसिंग परदेशी, रवि कोळी, शशिकांत थोरात,स्वाति मोरे, जगदीश गौरी, नवाझुद्दीन शेख, मुन्नावर खान, फिरोज खान,एम आगा, प्रविण पाटील, दिनेश शिळकर,यश कोळी, विश्वास भगत, सुनील तरसे,भिमा कांबळे, सत्यनारायण यादव, सदर कार्यक्रमाची आखणी कार्याध्यक्ष नुर्शिद शेख-विजय खेडेकर आदि सहभागी हुए।